ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय में छत गिरने से मैकेनिक की मौत

ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय में एसी सर्विसिंग के दौरान छत से नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई
किशनगंज ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय में एसी सर्विसिंग के दौरान छत से नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक अरमान लोहारपट्टी ईदगाह बस्ती का रहने वाला था. सर्विसिंग के दौरान छत का छज्जा अचानक ध्वस्त हो गया जिससे ऐसी मैकेनिक दो तल्ले छत के छज्जे से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल एसी मैकेनिक को इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया. सिलीगुड़ी ले जाए जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एसपी सागर कुमार ने बताया कि घटना दुखद है. किशनगंज पुलिस मृतक के परिजनों के साथ है. फिलहाल मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा. ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि ऐसी सर्विसिंग के दौरान वह छज्जे से गिरा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










