बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत मार्शल आर्ट्स कार्यक्रम

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत मार्शल आर्ट्स कार्यक्रम
किशनगंज
जिला पदाधिकारी के अनुमोदन के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम के आदेशानुसार मंगलवार को एक दिवसीय मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टेढ़ागाछ में दी गयी. इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी छात्राओं को मुश्किल समय में कैसे सामना करना है इसका प्रशिक्षण जिला के ताईक्वांडों एसोसिएशन के अध्यक्ष सादिक आलम के द्वारा भेजे गए दो ट्रेनर से करवाया गया. आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में टेढ़ागाछ प्रखंड के बीईओ एवं उनके साथ अन्य कर्मी भी उपस्थित थे. आत्मरक्षा प्रशिक्षण में छात्राओं की उत्साह बढ़ाने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वार्डन मीरा खातून एवं स्कूल के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे. बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कार्य कर रहे महिला सशक्तिकरण कार्यालय किशनगंज के कर्मी शहबाज आलम, मेनका कुमारी एवं सोना दास एवं अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










