ePaper

छठ महापर्व को लेकर मौसमी फलों से बाजार गुलजार

Updated at : 25 Oct 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
छठ महापर्व को लेकर मौसमी फलों से बाजार गुलजार

परदेशियों का आगमन लगातार जारी

विज्ञापन

-परदेशियों का आगमन लगातार जारी. किशनगंजछठ पूजा को लेकर सामग्री की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ने से शहर से लेकर कस्बाई बाजार भी गुलजार हो गए हैं. पर्व को देखते हुए दिन के दस बजे से ही शहर की मुख्य पथों पर छठ का बाजार गुलजार हो गया.

पूजा सामग्री को खरीदने के लिए भी दुकानों पर लोगों की भीड़ दिख रही है. बाजार में ऐसे-ऐसे मौसमी व दुर्लभ फल दिखने लगे हैं, जो प्रत्येक वर्ष सिर्फ छठ पूजा के दौरान ही देखने को मिलते हैं. नहाय-खाय के साथ ही पूजा सामग्रियों की खरीदारी में तेजी आ गई है. इसी के साथ शहर की सड़कें मेला में तब्दील होने लगी है. छठ पूजा को लेकर इस साल कुछ सामानों की कीमतें स्थिर हैं, तो कई सामानों की कीमत बढ़ गई है. बढ़ने वाले सामानों की कीमत में 25 से 30 प्रतिशत तक का इजाफा दिख रहा है. बांस के बने सामानों व मिट्टी के बर्तन की कीमत भी लोगों को परेशान कर रही है. तरबूज व बड़े नींबू के दाम दोगुना हो गए हैं. बढ़े दामों वाले अन्य फलों में संतरा, मौसमी,अनार, बेर, आंवला, पपीता, गाजर, नारियल आदि शामिल हैं. फल की बिक्री में लगे कई दुकानदारों ने बताया कि फलों के दाम इनकी उपलब्धता के आधार पर तय होते हैं. इस साल फल बाजार में केला की उपलब्धता अधिक है.

छठ पर्व मनाने देश, प्रदेश से लौट रहें हैं प्रवासी

छठ पर्व मना रहे परिवारों में छठी मैया के गीतों से माहौल भक्तिरस में सराबोर हो चूका है, इसके अलावे चौक चौराहों, हाट बाजारों में भी छठ के गानो ने शमा बांध दिया है. जबकि पर्व मनाने के दिए दूर देश-प्रदेश से लोग अपने घर लौट रहे हैं, हाट बाजारों में भी खासी चहल पहल है. जबकि छठ पूजा घाटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन