ePaper

कई ट्रेने निर्धारित समय से विलंब से चल रही है, यात्री परेशान

Updated at : 26 Oct 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
कई ट्रेने निर्धारित समय से विलंब से चल रही है, यात्री परेशान

तीनों ट्रेने गंतव्य से तो अपने नियत समय से खुलती है

विज्ञापन

ठाकुरगंज भले ही छठ को लेकर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेने चलाई है लेकिन इसके बावजूद छठ महापर्व पर घर लौटने वालों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है. दिल्ली, लखनऊ पटना जैसे शहरों के बीच परिचालित होने वाले पूजा स्पेशल ट्रेन घंटों विलंब से चल रही हैं. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताते चले ठाकुरगंज होकर तीन पूजा स्पेशल ट्रेन रेलवे चला रहा है. अपने परिचालन के पहले फेरे से ही ये तीनों ट्रेने गंतव्य से तो अपने नियत समय से खुलती है लेकिन गंतव्य पर ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से पहुंच रही हैं. जिससे इन ट्रेनों में यात्रा करना लोगो के लिए मुसीबत बनता जा रहा है . बताते चले शनिवार सुबह एनजीपी से पटना के लिए चली पटना फेस्टिवल स्पेशल 05740 अपने नियत समय से सुबह 5 बजे एनजीपी से खुली कटिहार तक नियत समय पर इ थी लेकिन बेगुसराय पहुचते पहुंचते यह ट्रेन एक घंटा तो मोकामा तक दो घंटा और पटना पहुंचते- पहुंचते यह ट्रेन 3 घंटा लेट हो गई. जिस कारण वापसी में पटना से 3 घंटा लेट से खुली यह ट्रेन ठाकुरगंज पहुंचते पहुंचते साढ़े चार घंटा लेट हो गई. यही हाल अन्य पूजा स्पेशल ट्रेनों का है. रविवार को एनजीपी से खुली एनजीपी गोमती नगर पूजा स्पेशल ट्रेन एनजीपी से तो अपने नियत समय सुबह 7 बजे खुली लेकिन कटिहार पहुंचते पहुंचते एक घंटा और समाचार लिखे जाने तक तीन घंटा विलंब से खगड़िया पहुंची है. इसके अलावा, मेन लाइन की कई अन्य पूजा स्पेशल ट्रेनें तीन से छह घंटे की देरी से चल रही हैं. ट्रेनों के विलंब होने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. किशनगंज होकर गुजरने वाली कामख्या रांची स्पेशल ट्रेन 3 घंटा तो अमृतसर से आने वाली स्पेशल ट्रेन 6 घंटा विलंब से चल रही है. यात्रियों का कहना है कि विलंब के कारण उन्हें यात्रा के दौरान कैटरिंग सेवा, शौचालय और सफाई की खराब व्यवस्था झेलनी पड़ रही है. कई यात्रियों ने बताया कि समय से ट्रेन न चलने पर भोजन-पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन