मिलन समारोह में कई लोगों ने ग्रहण की जदयू की सदस्यता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Aug 2024 9:03 PM

विज्ञापन

जदयू जिला कार्यालय किशनगंज में आज जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज. जदयू जिला कार्यालय किशनगंज में आज जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने आज जदयू की सदस्यता ली. मिली जानकारी के अनुसार जदयु पार्टी ज्वाइन करने वालों में सेवानिवृत्त अंचलाधिकारी अनुप कुमार त्रिपाठी, कांग्रेस नेता मो मुस्तकीम, राजद छात्र प्रदेश महासचिव आदिल रब्बानी, समाजसेवी आजाद हुसैन, मो मुस्तकीम, अनवर आदि शामिल है. जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने सभों को पार्टी की सदस्यता दिलाई. माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. इस अवसर पर पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष प्रो बुलंद अख्तर हाश्मी, जदयू जिला महासचिव सह कार्यालय प्रभारी रियाज़ अहमद, जदयू नगर अध्यक्ष डा नूर आलम, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष आमिर मिन्हाज, जदयू जिला उपाध्यक्ष साहिल अनवर, मुनाजिर आलम, जदयू जिला सचिव सह कार्यालय प्रभारी मो नजीब आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन