मुखिया संघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में मुखिया संघ की ओर से बैठक आहूत हुई.
कोचाधामन. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में मुखिया संघ की ओर से बैठक आहूत हुई. मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में आहूत बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत किए गए भुगतानों की समीक्षा और संभावित समस्याओं का समाधान, जिन पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य हेतु टेंडर आवंटित किया गया है उनके कार्य की वर्तमान स्थिति एवं आगे की रूपरेखा, मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा एवं उनकी प्रभाव शीलता, पंचायत में विकास कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक समन्वय,योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने के उपाय समेत कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया. बैठक में कई मुखिया मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




