मूढ़ी दुकान की आड़ शराब बेचने वाला गिरफ्तार

बिशनपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर बिशनपुर मंडी स्थित एक मुढ़ी की दुकान से अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
कोचाधामन(किशनगंज).क्षेत्र की बिशनपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर बिशनपुर मंडी स्थित एक मुढ़ी की दुकान से अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.बिशनपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बिशनपुर बाजार स्थित अमित कुमार साह पिता महादेव साह ग्राम बिशनपुर के मुढ़ी दुकान से 6.285 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी.
पुलिस ने मूढ़ी दुकानदार अमित कुमार साह को भी धर दबोचा. शराब दुकान में छिपा कर रखा गया था.पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दुकानदार अमित कुमार साह के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायलय भेज दिया.शराब के विरुद्ध लगातार बिशनपुर पुलिस की ओर से चलाई जा रही छापेमारी से शराब तस्करों में हड़कंप है.फरार वारंटी गिरफ्तार
किशनगंज.सदर थाना की पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है. रविवार की रात पकड़ा गया आरोपित महीनगांव का रहने वाला है.आरोपित को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई एस ड्राइव के तहत चलाये जा रहे अभियान में की गई है. पकड़े गए आरोपित को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था जिसे पकड़ कर जेल भेजा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




