Love Trap: प्रेम जाल में फांसकर दुष्कर्म करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2024 12:53 AM
सांकेतिक फोटो
Love Trap: प्रेम जाल में फांस कर युवती को पंजाब के लुधियाना ले गया एवं फिर उसे जोर - जबर्दस्ती के बीच अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना बहादुरगंज के खैखाट गांव की है.
Love Trap: पहले प्रेम जाल में फांस कर युवती को पंजाब के लुधियाना ले गया एवं फिर उसे जोर – जबर्दस्ती के बीच अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना बहादुरगंज के खैखाट गांव की है. पीड़िता ने बहादुरगंज पुलिस में बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है. जहां पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की छानबीन एवं कार्रवाई में जुटी है.
Love Trap: पीड़िता ने लगाए आरोप
बहादुरगंज पुलिस में दर्ज शिकायत में पीडिता ने आरोप लगाया है कि कोचाधामन थाना क्षेत्र के सोहैल नाम के युवक ने उसे किसी तरह अपने प्रेमजाल में फंसा लिया एवम बीते माह 22 जुलाई को ही बहला- फुसलाकर उसे लुधियाना लेकर चला गया. जहां वहशी युवक ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. इस बीच युवक की नीयत पर शक होने पर वह किसी तरह अपनी जान बचाकर लुधियाना से भागकर अपने घर पहुंची. मामले मे थानाध्यक्ष सह डी एसपी ( परीक्ष्यमान ) अभिनव परासर ने बताया कि पीड़िता के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसके आधार पर बहादुरगंज पुलिस मामले की छानबीन एवम आगे की कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










