महाकाल सेवा समिति को बेहतर कार्य के लिए उप मुख्यमंत्री द्वय ने किया सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 7:59 PM

विज्ञापन

महाकाल सेवा समिति किशनगंज को पटना में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल ने सम्मानित किया.

विज्ञापन

किशनगंज.महाकाल सेवा समिति किशनगंज को पटना में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल ने सम्मानित किया. प्रशासनिक विभाग को सहयोग देने वाली तमाम सेवा शिविर एवं संस्थान व शिव भक्तों की सेवा व उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल मुखर्जी, सूचित कुमार सिंह,मुकेश कुमार साहा, प्रदीप गुप्ता, विश्वजीत कर्मकार आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही किशनगंज सेवा सदन के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया. महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल मुखर्जी ने कहा कि ये किशनगंज और हमारे लिए गौरव की बात है की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल के प्रयास से हमें भी सम्मानित किया गया. साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से आए कई सेवा शिविरों को सम्मानित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन