वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल में मूलभूत सुविधाओं की कमी

Updated:
विज्ञापन
वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल में मूलभूत सुविधाओं की कमी

वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल में मूलभूत सुविधाओं की कमी

विज्ञापन

किशनगंज. वीर कुंवर सिंह अंतरराज्यीय बस टर्मिनल नगर परिषद को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का राजस्व देता है. इसके बावजूद एनएच 27 पर स्थित इस बस टर्मिनल में यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां न तो एक भी प्याऊ है और न एक चापाकल. यात्रियों को पानी पीने के लिए 20 रुपये में पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है. बस स्टैंड में हमेशा गंदगी का अंबार लगा रहता है. वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल में यात्री शेड भी उपलब्ध नहीं है. बस स्टैंड में एक तरफ सभी दुकानों और होटलों का कचरा फेंक दिया जाता है, जिसकी दुर्गंध से यात्रियों को काफी दिक्कत होती है. लोगों के स्वाथ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन