कंटेनर व ट्रैक्टर की टक्कर में मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
कंटेनर व ट्रैक्टर की टक्कर में मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
गलगलिया बाजार जाने के दौरान पिपरीथान के समीप हुआ हादसा, गंभीर घायल दिलीप सिंह सिलीगुड़ी रेफर
पहाड़कट्टा. ठाकुरगंज में एनएच 327ई पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में पोठिया थाना क्षेत्र के बड़ापोखर गांव के 38 वर्षीय युवक परदेशी की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं, मिर्जापुर पंचायत के माखनपोखर निवासी दिलीप सिंह अस्पताल में जिंदगी-मौत से लड़ रहा है. इस घटना में बड़ापोखर गांव के विजय हरिजन भी बुरी तरह से जख्मी है. परदेशी की मौत के बाद पत्नी राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. एक वर्ष पहले ही परदेशी का विवाह हुआ था. उसकी मौत से बड़ापोखर गांव का हर व्यक्ति मर्माहत है. जानकारी के अनुसार पोठिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के एक ठेकेदार के साथ ट्रैक्टर से तीन मजदूर छत ढलाई के लिए माखनपोखर गांव से सुबह गलगलिया बाजार जा रहे थे. इसी दौरान कार्य स्थल गलगलिया बाजार पहुंचने से पहले एनएच 327ई पर पिपरीथान के समीप ट्रैक्टर व कंटेनर में टक्कर हो गयी. घायल विजय हरिजन व संजू हरिजन ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर सवार तीनों मजदूर बीच सड़क पर गिर गए. इससे परदेशी की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल दिलीप सिंह व विजय हरिजन को घटना स्थल पर पहुंचे. जिला पार्षद सदस्य निरंजन राय की पहल से तत्काल बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल दिलीप सिंह को एमजीएम किशनगंज से सिल्लीगुड़ी भेजा गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










