ePaper

KOCHADHAMAN VIDHAN SABHA अब 14 फीसदी वाले नहीं 17 फीसदी आबादी का बनेगा मुख्यमंत्री - ओवैसी

Updated at : 02 Nov 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
KOCHADHAMAN VIDHAN SABHA अब 14 फीसदी वाले नहीं 17 फीसदी आबादी  का बनेगा मुख्यमंत्री - ओवैसी

तेजस्वी यादव को मुसलमानों का वोट चाहिए लेकिन अगर कहीं मुसलमानों पर जुल्म होता है तो इसके खिलाफ तेजस्वी कुछ नहीं बोलेगा.उस समय उसके मुंह में ताला लग जाता है.

विज्ञापन

KOCHADHAMAN VIDHAN SABHA कोचाधामन बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अब 14 फीसदी आबादी वाले नहीं बल्कि 17 फीसद आबादी वाले बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री. वे रविवार को कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के बिशनपुर स्थित खेल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे . उन्होंने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधाते कह कि तेजस्वी यादव असदुद्दीन ओवैसी को चरमपंथी कहता है. चरमपंथी इसलिए कहते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी टोपी और दाढ़ी वाला है.इसका करारा जवाब और इसका इंसाफ कोचाधामन और सीमांचल की अमनपसंद जनता देगी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुसलमानों का वोट चाहिए लेकिन अगर कहीं मुसलमानों पर जुल्म होता है तो इसके खिलाफ तेजस्वी कुछ नहीं बोलेगा.उस समय उसके मुंह में ताला लग जाता है. उन्होंने कोचाधामन की जनता से आह्वान किया कि जहर को खत्म करना है दलाली को मिटाना है और एक बेहतर रहनुमा का चुनाव करना है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं तेजस्वी से नहीं डरता हूं मैं सिर्फ डरता हूं तो अल्लाह से. हक के लिए मेरी लड़ाई है, जुल्म के खिलाफ मैं लड़ता हूं मजलूमों की आवाज बुलंद करता हूं. मैं अपने इस सिद्धांत से पीछे नहीं हटुंगा. चाहे मेरा सर कलम क्यों न हो जाए.उन्होंने कहा कि हमारा मकसद सीमांचल की गरीबी को दूर करना है इसके लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा. इस अवसर पर एआईएमआईएम के प्रत्याशी सरवर आलम, युवा नेता इम्तियाज असफी समेत पार्टी के कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन