रोमांचक मुकाबले में किशनगंज वारियर्स व भूमिका जीते

Updated at : 01 Mar 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में किशनगंज वारियर्स व भूमिका जीते

रोमांचक मुकाबले में किशनगंज वारियर्स व भूमिका जीते

विज्ञापन

किशनगंज . किशनगंज प्रीमियर लीग के 10वें दिन रोमांचक मुकाबले में किशनगंज वारियर्स 3 विकेट से जीत हासिल कर शृंखला के अगले पड़ाव में प्रवेश कर गया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी को उतरी सनराइजर्स सीमांचल ने 178 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारियर्स की अच्छी शुरुआत रही. बीच में पारी लड़खड़ाई लेकिन अंतिम ओवर में वारियर्स ने लक्ष्य हासिल कर लिया. बढ़िया गेंदबाजी के लिए जितिन यादव को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया जिन्हें किशनगंज विधायक इजहारुल हसन ने पुरस्कृत किया. दूसरे मुकाबले में भूमिका ने किशनगंज पैंथर्स पर जीत हासिल कर श्रृंखला की पहली जीत प्राप्त की. वार्ड पार्षद नविता हांसदा ने टॉस के लिए सिक्का उछाला. पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भूमिका ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर155 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और भूमिका ने 39 रनों से मैच जीत लिया. प्लेयर ऑफ द मैच के लिए भूमिका के कप्तान सुरोजित दास “छोटन ” को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए चुना गया. उन्हें केपीएल सचिव परवेज आलम और केपीएल चेयरमैन दीपक शर्मा डिम्पल के हाथों पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन