प्लेटफॉर्म पर चक्कर खाकर गिरा यात्री, चोट लगने से हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर चक्कर खाकर गिरा यात्री

Kishanganj news: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और चक्कर आने के बाद वह कंक्रीट के प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा. गिरने से यात्री को गंभीर चोटें आई हैं.

विज्ञापन

Kishanganj news: किशनगंज से राहुल कुमार की रिपोर्ट:

किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार को एक यात्री अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और चक्कर आने के बाद वह कंक्रीट के प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा. गिरने से यात्री को गंभीर चोटें आई हैं.

यात्रियों और रेलकर्मियों ने पहुंचाई मदद

घटना होते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों ने तुरंत घायल को संभाला और रेलवे प्रशासन को सूचना दी. मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने यात्री को प्राथमिक उपचार दिलाने की व्यवस्था की.

इसके बाद घायल यात्री को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.

पहचान और परिजनों से संपर्क की कोशिश

रेलवे प्रशासन के अनुसार घायल यात्री की पहचान करने और उसके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल यात्री की स्थिति को लेकर अस्पताल से जानकारी का इंतजार है.

घटना के बाद कुछ देर तक प्लेटफॉर्म पर लोगों की भीड़ जुटी रही. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने और तबीयत खराब होने पर तुरंत सहायता लेने की अपील की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन