ePaper

जनसुराज ने बिहार बदलने का लिया है संकल्प: इसहाक आलम

Updated at : 22 Oct 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
जनसुराज ने बिहार बदलने का लिया है संकल्प: इसहाक आलम

जनसुराज नेता निहाल अख्तर ने कहा कि हम सत्ता में आयेंगे तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में काम करेंगे. बिहार बदलने का संकल्प है, और यहां के उम्मीदवार इसहाक आलम इस संकल्प को लेकर आगे बढ़ेंगे.

विज्ञापन

किशनगंज.किशनगंज शहर के लहरा चौक स्थित जनसुराज के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जनसुराज नेता निहाल अख्तर ने कहा कि हम सत्ता में आयेंगे तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में काम करेंगे. बिहार बदलने का संकल्प है, और यहां के उम्मीदवार इसहाक आलम इस संकल्प को लेकर आगे बढ़ेंगे. इस दौरान जनसुराज किशनगंज विधानसभा प्रत्याशी इसहाक आलम ने कहा कि किशनगंज में एएमयू का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने ही उठाया था. उन्होंने कहा कि मैंने सीमांचल के हक की लड़ाई के लिए एआईएमआईएम का दामन था, लेकिन 2019 में भी पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने बोला मगर मैने चुनाव नहीं लड़ा. मगर अब 2025 के विधानसभा चुनाव में ऐसे नेता के पुत्र को टिकट दिया गया, जो हकदार नहीं थे. हर क्षेत्र में 4-4 कैंडिडेट खड़ा कर दिया और टिकट को बेचने का काम किया. आप सीमांचल में आकर काम करना चाहते है मगर उन्होंने पिछले दस सालों में सीमांचल के लिए कोई काम नहीं किया. बिहार बदलने की बात जो प्रशांत किशोर कर रहे है ये बिल्कुल सही बात है. एआइएमआइएम की बिहार में इस बार चुनाव में एक भी सीट नहीं आएगी. उन्होंने कहा, जनसुराज बिहार में करीब 100 सीटों में जीत दर्ज करेगी. जनसुराज सभी धर्म और जात की राजनीति नहीं करती है, बल्कि बिहार का विकास चाहती है. यहां सभी धर्मों को लेकर आप चल सकते है. इस मौके पर जन सुराज के नेता नेहाल अख्तर, डॉक्टर विजय एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन