जन सुराज के प्रत्याशी बरूण सिंह 20 को करेंगे नामांकन

पूर्व प्रदेश भाजपा नगर निकाय के सह संयोजक बरुण कुमार सिंह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद अब वे जन सुराज पार्टी से 20 अक्तूबर को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे
बहादुरगंज पूर्व प्रदेश भाजपा नगर निकाय के सह संयोजक बरुण कुमार सिंह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद अब वे जन सुराज पार्टी से 20 अक्तूबर को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. इसकी जानकारी वे शनिवार को जनसुराज के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. इस मौके पर जनसुराज के जिला चुनाव प्रभारी नौशाद आलम एवं विधानसभा प्रभारी राशिद अली मौजूद थे. कहा कि एनडीए गठबंधन की नीति की वजह से हम जैसे समर्पित कार्यकर्ता के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा था. बतातें चलें कि बीते 2015 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की नीतियों से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




