बेटियों को बराबर सम्मान व अवसर दिलाना समाज का कर्तव्य: डीएम

शनिवार को अंतरर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डीएम विशाल राज ने शहर के बालिका उच्च विद्यालय मेंसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की
किशनगंज शनिवार को अंतरर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डीएम विशाल राज ने शहर के बालिका उच्च विद्यालय मेंसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान डीएम ने ग़ुब्बारे उड़ाये . इस दौरान उपस्थित छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर डीएम का स्वागत किया. डीएम के द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि समाज में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसरों के प्रति जागरूकता फैलाना है. कई हिस्सों में आज भी बेटियों को शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाता है. ऐसे में समाज के सभी लोगों का कर्तव्य है कि बेटियों को बराबर सम्मान, अवसर और स्वतंत्रता मिले, ऐसी जागरूकता समाज में फैलाएं. इसके लिए अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों से शुरूआत करें. इस दौरान लोगों को आगामी विधान सभा चुनाव में भी लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपील की. इस अवसर पर बालिकाओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को डीएम के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगौ युक्त कॉफी मग देकर प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान सिविल सर्जन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस , किशनगंज जिला के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




