मोंथा चक्रवात का असर 36 घंटे से जिले में हो रही है झमाझम बारिश

बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर नाले का गंदा पानी जमा हो गया है
-सड़कों पर जल जमाव से वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
किशनगंजजिले में मोंथा चक्रवात कहर बनकर बरस रहा है. ऐसे में जिले में पिछले 36 घंटे से चक्रवर्ती तूफान का असर दिखाई दे रहा है. लगातार बूंदाबांदी और तेज बारिश ने किसानों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. खासकर धान की कटाई कर चुके किसान सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. मूसलाधार बारिश से परेशान किसानों ने अपनी फसलों को खेतों में छोड़ दिया है. तूफान और लगातार बारिश के कारण कई जगह उनकी फसल खराब हो जा रही है.
बारिश ने मौसम ठंडा हो गया और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा. चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से हो रही वर्षा से शहर की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति देखी जा रही है. आलम यह है कि सड़कें सुनसान नजर आ रही है. वर्षा के कारण शहर के कुछ वार्डो में जल जमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई. बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर नाले का गंदा पानी जमा हो गया है. पश्चिमपाली चौक, मारवाड़ी कॉलेज रोड, पेट्रोल पंप के पास एनएच सर्विस रोड, तेघरिया, धर्मगंज चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क, इंसान स्कूल रोड, अस्पताल रोड जैसे कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हल्की वर्षा से ही जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.किसान परेशान
किसानों का कहना है कि धान काटकर खेत में छोड़ दिया गया था, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया. अब फसल खराब होने लगी है. सरकार से अभी तक कोई मदद की घोषणा नहीं हुई है. किसानों की चिंता का सबसे बड़ा कारण यह है कि उनके खेतों में फसल पानी में फंसी हुई है और खराब होने लगी है. अब यह सवाल उठता है कि यह मौसम कब तक ऐसा रहेगा. कई किसानों ने अपने अनुभव साझा किए.किशनगंज के बाजारों में रहा सन्नाटा, व्यवसाय हुआ प्रभावित
लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. झमाझम बारिश का असर गुरुवार से ही किशनगंज बाजार में भी दिखा. शहर के गांधी चौक, डे मार्केट, नेमचंद्र रोड, भगतटोली रोड, फल चौक, पश्चिम पाली, खगड़ा में लोग नहीं पहुंचे. बारिश के कारण फुटपाथ दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने को मजबूर हैं. ज्यादातर दुकानों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा. सड़कों पर सामान्य चहल-पहल कम हो गयी थी. इससे बिक्री में भारी गिरावट आयी है.——————————-
खराब मौसम का चुनावी सभाओं पर भी असर
प्रतिनिधि, किशनगंज
जिले में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर चुनावी प्रचार प्रसार पर भी देखा जा रहा है. चुनाव प्रचार में लगातार बारिश की वजह से प्रत्याशी छाता लेकर डोर-टू- डोर प्रचार कर रहे है. क्योंकि मतदान में अब काफी कम समय बचा है और वे समय बर्बाद नही करना चाहते है. वहीं बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के लोचा हाट में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की जनसभा भारी वर्षा की वजह से हुआ रद्द हो गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




