इंटरसिटी एक्सप्रेस से 29.820 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंज में आरपीएफ ने कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस से 29.820 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ अररिया के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. सड़क मार्ग पर सख्ती के बाद तस्करों द्वारा रेल मार्ग का सहारा लेने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की.

विज्ञापन

ठाकुरगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए रास्ते तलाश रहे हैं. सड़क मार्ग पर लगातार हो रही सख्ती के बाद अब तस्करों ने रेल मार्ग का सहारा लेना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में आरपीएफ (सीआईबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सिलीगुड़ी से आर ही 15702 कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस से 29.820 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर अररिया के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार आरपीएफ को ट्रेन के माध्यम से शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही सीआईबी की टीम ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाया. तलाशी के दौरान एक संदिग्ध यात्री के सामान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित शाह (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जाता है.

बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को आरपीएफ थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों की मानें तो सड़क मार्ग पर पुलिस और उत्पाद विभाग की लगातार कार्रवाई के कारण तस्कर अब ट्रेनों को सुरक्षित माध्यम मानकर शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि आरपीएफ और सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चौकसी उनके मंसूबों पर पानी फेर रही है. आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन