बंगाल सीमा से सटे क्षेत्र पर पुलिस की पैनी नजर, चेक पोस्ट पर की जा रही सघन जांच

ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में भयमुक्त व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला व स्थानीय प्रशासन कटिबद्ध है. बंगाल से जुड़ने वाली सीमा पर प्रशासन की कड़ी नजर है.
ठाकुरगंज.ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में भयमुक्त व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला व स्थानीय प्रशासन कटिबद्ध है. बंगाल से जुड़ने वाली सीमा पर प्रशासन की कड़ी नजर है. चुनाव के पूर्व बंगाल राज्य से मादक पदार्थ के साथ ही साथ अपराधी तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किशनगंज पुलिस ने बंगाल राज्य के सीमावर्ती स्थानों पर चेक पोस्ट बना कर जांच तेज कर दी है. इस संबंध में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल राज्य की सीमा से सटे ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के पथरिया पंचायत से बंगाल के जगन्नाथ पुर से सटने वाली स्थल व सखुआडाली पंचायत से बंगाल सटने वाले मार्गो पर मिरर चेकपोस्टों का निर्माण कर निगरानी बढाई गई है. जहां पर सुरक्षा कर्मी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. वहीं गलगलिया सीमा पर स्थायी चेक पोस्ट पूर्व से कार्यरत है. गुरुवार को मिरर चेकपोस्ट के निर्माण के मौके पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी, बंगाल के विधाननगर व नक्सलबाड़ी के थानाध्यक्ष उपस्थित थे. बताते चले इन स्थानों पर सुरक्षा कर्मी हर एक गतिविधि पर दिन रात नजर बनाए रखेंगे. उन्होंने बताया कि चुनाव को शांति पुर्ण संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया जायेगा. ताकि लोग भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




