अगलगी से बचाव के बारे में बच्चों को दी जानकारी

अगलगी से बचाव के बारे में बच्चों को दी जानकारी
ठाकुरगंज. ठाकुरगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार को लेकर अगलगी के खतरे से बचाव के लिए फोकल शिक्षकों द्वारा छात्रों को जागरूक किया गया. बताते चलें कि मार्च माह के पहले शनिवार को प्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों एवं मदरसों में नामित फोकल शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भीषण गर्मी और आंधी के मौसम में लगने वाली आग को देखते हुए इससे बचने के उपाय के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई. उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा के प्रांगण में फोकल शिक्षक साजेदा बेगम ने बताया कि गर्मी के मौसम में अगलगी का खतरा बना रहता है, जिसको देखते हुए हुए छात्रों को सतर्क रहकर अगलगी से खुद को तो बचाया ही जा सकता है. साथ ही साथ समाज को जागरूक कर उन्हें भी सुरक्षित रखा जा सकता है. आग लगने की स्थिति में पानी, बालू की व्यवस्था आसपास में रखने से त्वरित आग पर काबू पाया जा सकता है. जितना जल्द हो तुंरत दमकल विभाग को आग लगने की सूचना देकर कम से कम जान माल की क्षति होने से बचाया जा सकता है. घायलों को एंबुलेंस सेवा की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है. इसलिए सभी छात्रों को नजदीकी ठाकुरगंज और कुर्लीकोट थाना का टेलीफोन नंबर के साथ 112 वाहन के बारे में जानकारी दी गए, ताकि मदद के लिए घटनास्थल पर बुलाया जा सकता है. इस अवसर पर शिक्षक तपेश बर्मा के नेतृत्व में मॉकड्रिल भी कराया गया. प्राथमिक विद्यालय गणेश टोला में प्रधान शिक्षिका गोपा कुंडू ने सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चो को जानकारी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




