ePaper

त्यौहार में भीड़ प्रबंधन के लिए भारतीय रेलवे चलाएगी होली स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 06 Feb 2026 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
त्यौहार में भीड़ प्रबंधन के लिए भारतीय रेलवे चलाएगी होली स्पेशल ट्रेनें

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे भी पूर्वोत्तर क्षेत्र में बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी.

विज्ञापन

ठाकुरगंज रेलवे ने आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की भीड़ प्रबंधन के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. ये स्पेशल ट्रेन सेवाएं यात्रियों को यात्रा के लिए ज़्यादा विकल्प देने, उनकी सुविधा सुनिश्चित करने और त्यौहारों के मौसम में, जब आमतौर पर प्रमुख रूटों पर मांग बहुत ज़्यादा होती है, तब आरामदायक और सुगम यात्रा की सुविधा देने के लिए प्लान की जाती है . भारतीय रेलवे ने पूरे देश में पहले ही कुल 1,410 होली स्पेशल ट्रेनों की योजना बनाई है, और त्योहारों की भीड़ को देखते हुए तथा यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए और भी अतिरिक्त ट्रेनों की योजना बनाई जा रही है. इस पहल के तहत, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे भी पूर्वोत्तर क्षेत्र में बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी. इन प्रस्तावित सेवाओं का उद्देश्य मुख्य स्थानों को जोड़ना और नियमित ट्रेनों में भीड़ कम करना है, ताकि यात्री रंगों का त्यौहार अपने परिवारों के साथ सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर मना सकें. होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे असम (नारंगी), पश्चिम बंगाल (न्यू जलपाईगुड़ी) और बिहार (कटिहार और किशनगंज) से कुछ साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना बना रहा है. ये ट्रेनें उत्तर भारत के महत्वपूर्ण गंतव्यों जैसे गोरखपुर, अमृतसर और अन्य प्रमुख जगहों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे होली के दौरान यात्रियों को आरामदायक और बिना किसी व्यवधान के यात्रा का मौका मिल सके. इन सक्रिय उपायों से, भारतीय रेलवे और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे पीक ट्रैवल टाइम में पैसेंजर-केंद्रित सेवाओं और बिना किसी रुकावट के आवागमन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रमाणित करते है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन