वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दिखाई एकजुटता

Updated:
विज्ञापन
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दिखाई एकजुटता

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दिखाई एकजुटता

विज्ञापन

किशनगंज. वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रविवार को सर्किट हाउस में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस सांसद डॉ मो जावेद आजाद के नेतृत्व ने प्रेसवार्ता की. प्रेस वार्ता कर सांसद डॉ जावेद आजाद, किशनगंज विधायक इजहारूल हुसैन, कोचाधामन विधायक हाजी इजहार असफी, बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी व पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष कमरूल हुदा ने विरोध जताया. प्रेसवार्ता में सांसद डॉ आजाद ने कहा कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय के प्रति भेदभावपूर्ण है और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल कानून बना दिया गया है. ये हमारे हित में नहीं है. सांसद डॉ आजाद ने कहा कि विपक्ष की ओर से विरोध भी किया गया था. इसके बावजूद भी बिल लागू किया गया. सांसद ने कहा कि कुछ पार्टियां जो अपने को सेक्युलर बताती है उसने भी इस बिल का साथ दिया. इस कानून का खुल कर विरोध किया जा रहा है. कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन ने कहा कि इस कानून का हमलोग विरोध करते हैं. सुप्रीप कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में होगा. श्री हुसैन ने इसे संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि इस कानून से मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता और संपत्ति अधिकारों का उल्लंघन होगा. सरकार को इसे वापस लेना चाहिए. राजद विधायक इजहार असफ़ी ने कहा कि इस बिल को लेकर इलाके के लोग परेशान हैं. हमें उम्मीद है न्यायालय से हमें न्याय मिलेगा. राजद विधायक अंजार नईमी ने कहा कि बिल के विरोध में नुक्कड़ सभा भी किया जा रहा है. पूर्व विधायक व राजद जिलाध्यक्ष कमरूल हुदा ने कहा हम लोग इस बिल का विरोध करते हैं. ये बिल एक काला कानून है जिसे वापस लेना चाहिए. प्रेसवार्ता में सांसद प्रतिनिधि एहसान हसन, राजद नेता शाहिद रब्बानी, जावेद प्रधान सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन