सर्विस रोड पर फिर ट्रकों की अवैध पार्किंग शुरू

सर्विस रोड पर फिर ट्रकों की अवैध पार्किंग शुरू
किशनगंज. शहर के सर्विस रोड पर धर्मगंज चौक से स्टेशन तक एक बार फिर ऊपरी पुल के नीचे ट्रकों की अवैध पार्किंग शुरू हो चुकी है. सर्विस रोड के किनारे दर्जनों की संख्या में खड़ी छोटी बड़ी ट्रकों से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए इसी वर्ष चार जनवरी को परिवहन विभाग और नगर परिषद द्वारा पुलिस बल के साथ हटाया गया था. लेकिन एक बार फिर हम नहीं सुधरेंगे वाली कहावत की तर्ज पर धीरे-धीरे ट्रकों का लगाना शुरु किया जा चुका है. इस वजह से सर्विस रोड पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी सतर्कता से वाहन चलाना पड़ता है. परिवहन विभाग ने कुछ दिनों पहले इन ट्रकों को हटाते समय चेतावनी देकर छोड़ दिया था कि दुबारा अवैध से ट्रक खड़ा करने पर इनका चालान काटा जाएगा. शायद यह बाद कुछ दिन में ही कुछ वाहन चालक भूल चुके है. जिला परिवहन पदाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि अवैध रूप से पार्किंग करने वाले वाहनों का चालान काटा जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










