ग्रामीणों के सहयोग से रुकेंगी अवैध गतिविधियां

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों के सहयोग से रुकेंगी अवैध गतिविधियां

ग्रामीणों के सहयोग से रुकेंगी अवैध गतिविधियां

विज्ञापन

दिघलबैंक. एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय दिघलबैंक में ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को विभिन्न प्रकार के सरकारी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी कंपनी प्रभारी असिस्टेंट कमांडेन्ट प्रिरंजन चकमा ने दिया. साथ ही साथ नशा से मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया. नशा से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया. कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए, मानव तस्करी पर रोक लगाने व सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए ग्रामीणों की सहयोग अति आवश्यक है. कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कैलाश नाथ साह उर्फ काजू बाबा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन