ePaper

सीमांचल की इंसाफ के लिए अंतिम दम तक लडूंगा: ओवैसी

Updated at : 29 Oct 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
सीमांचल की इंसाफ के लिए अंतिम दम तक लडूंगा: ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हैदराबाद के सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को टेढ़ागाछ हाई स्कूल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

विज्ञापन

टेढ़ागाछ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हैदराबाद के सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को टेढ़ागाछ हाई स्कूल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सभा मे बहादुरगंज विधानसभा के प्रत्याशी तौसीफ आलम के समर्थन में लोगो से वोट की अपील की. ओवैसी पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर बरसे. उन्होंने अपने संबोधन मे बिहार की सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार बीस साल से सत्ता में है. कभी बीजेपी के साथ सरकार बनाई, तो कभी आरजेडी के साथ लेकिन बिहार की हालत दिन-ब-दिन खराब होती चली गई. जनता को सिर्फ धोखा दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि सीमांचल की जनता को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है और एआईएमआईएम इस क्षेत्र के लोगों के हक और इंसाफ की आवाज उठाती रहेगी. अल्लाह जब तक ओवैसी को ज़िंदा रखेगा, तब तक सीमांचल के इंसाफ की लड़ाई लड़ता रहूंगा. ओवैसी ने अपने भाषण में बिहार के सामाजिक-आर्थिक हालात पर विस्तृत रूप से बात की. उन्होंने कहा कि बिहार देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शुमार है, प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार देश में 25वें स्थान पर है. सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा कि शिशु मृत्यु दर के लिहाज से बिहार 27 वें स्थान पर है, शिक्षा के मामले में राज्य की स्थिति बेहद खराब है. जो बच्चे पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ते हैं, उनमें से बड़ी संख्या बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते है, 18 से 23 वर्ष के युवाओं में सबसे कम अनुपात बिहार में ही उच्च शिक्षा तक पहुँचता है. ओवैसी ने कहा कि बिहार में आज भी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, राज्य के सिर्फ 9 प्रतिशत घरों तक ही नल का पानी पहुँचता है. सीमांचल के मुस्लिम इलाकों में बच्चे कुपोषण और बीमारी से मर रहे है. ग्रामीण मुस्लिम आबादी का 50 प्रतिशत और शहरी मुस्लिम आबादी का 44 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुज़ार रहे है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने सीमांचल की उपेक्षा की है और एआईएमआईएम इसी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने आई है. मैं यहां वोट मांगने नहीं, बल्कि बिहार के इन नेताओं को आईना दिखाने आता हूँ. पार्टी के जिलास्तरीय पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन