तेजस्वी यादव ने स्वीकार की गृह मंत्री अमित शाह की चुनौती, कहा बिहार का बेटा हूं, गीदड़ भभकी से नहीं डरता

गृह मंत्री के इस बयान को तेजस्वी ने चुनौती के रुप में लिया है
तेजस्वी का एलान- चुनाव जीते तो पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन देंगे कोचाधामन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेती प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बिहारी सौ पे भारी. उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह पटना में आकर गीदड़ भभकी देते हैं कि तेजस्वी यादव को ऐसा सबक सिखायेंगे कि अगली बार वह चुनाव में उतरने से पहले सोचेंगे. गृह मंत्री के इस बयान को तेजस्वी ने चुनौती के रुप में लिया है. तेजस्वी यादव रविवार को को कोचाधामन विधानसभा के अलता हाट स्थित खेल मैदान में राजद सह महागठबंधन के प्रत्याशी मुजाहिद आलम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे. सभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी को उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने गिरफ्तार किया था. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ”गीदड़ भभकी” से न डरने की बात कही. तेजस्वी ने जोर देकर कहा, जब मेरे पिता उनके आका से नहीं डरे तो “मैं उनका बेटा हूं, अमित शाह की गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं हूं. उन्होंने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तब फातमी साहब एचआरडी मिनिस्टर थे उन्हीं के प्रयास से किशनगंज एएमयू का शाखा खोलने का प्रस्ताव लिया गया था. लेकिन नीतीश कुमार ने इस अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को चालू करवाने विफल रहे. उन्होंने कहा कि राजद की सरकार बनेगी तो एएमयू के शाखा को खुलवाने का काम करेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद की सरकार बनेगी को सबसे पहले मां बहिन सम्मान योजना के तहत सूबे के सभी महिलाओं 2500 रुपया महीना दिए जाएंगे तथा 250 यूनिट तक बिजली फ्री दिया जायेगा. साथ सभी पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय को दोगुना किया जायेगा. तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हमारी लड़ाई बेरोजगारी से है. हमारी सरकार बनेगी तो सभी परिवार में एक सरकारी नौकरी दिया जाएगा. महागठबंधन की सरकार बनेगी को सीमांचल से पलायन सहित पुल- पुलिया पर मास्टर प्लान बनाकर कम किया जायेगा. इस दौरान उन्होंने राजद प्रत्याशी मुजाहिद आलम का तारीफ करते हुए कहा कि मास्टर साहेब काफी मेहनत करने वाले व्यक्ति है. यह हमेशा लोगों बीच रहते हैं. अपलोग मास्टर मुजाहिद आलम को जिताए तथा राजद व महागठबंधन को मजबूत करें. इसे पूर्व जनसभा को महागठबंधन के सहयोगी दल वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी, सांसद जावेद आजाद, राजद प्रत्याशी मुजाहिद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सादिक समदानी, पूर्व विधायक व राजद विधायक अंजार नईम, ठाकुरगंज विधायक व प्रत्याशी सउद असरार सहित कई राजद नेताओं ने संबोधित करते हुए राजद को वोट देने की अपील की. मंच संचालन देवेन यादव ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




