डंपर व ट्रक की टक्कर में खलासी घायल

शहर के बस स्टैंड के समीप रविवार को एनएच 27 पर डंपर व तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक की टक्कर हो गयी.
किशनगंज. शहर के बस स्टैंड के समीप रविवार को एनएच 27 पर डंपर व तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक की टक्कर हो गयी. हादसे में ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और खलासी जख्मी हो गया. घायल खलासी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. मिली जानकारी के अनुसार, डंपर अचानक बंद होने के कारण पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक उससे टकरा गया. हालांकि डंपर चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया. वहीं स्थानीय लोगों ने सदर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना पर मौके पर एंबुलेंस व पुलिस पहुंचकर घायल खलासी को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका इलाज जारी है. वही स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच 27 पर लगा स्पीड ब्रेकर के अधिक हाइट होने के कारण होने कई गाड़ियां यहां पर बंद हो जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




