ePaper

स्वास्थ्य कर्मी से मतदाता जागरूकता अभियान मिल रही गति: डीएम

Updated at : 29 Oct 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी से मतदाता जागरूकता अभियान मिल रही गति: डीएम

घर-घर पहुंचा ‘मतदान उत्सव’ का संदेश, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने बढ़ाया जनभागीदारी का आह्वान

विज्ञापन

-घर-घर पहुंचा ‘मतदान उत्सव’ का संदेश, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने बढ़ाया जनभागीदारी का आह्वान किशनगंज लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए किशनगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है. जिले के सभी प्रखंडों में आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर रंगोली, प्रभात फेरी और घर-घर संपर्क के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं. वहीं जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर इस अभियान को और प्रभावशाली बनाने की दिशा में कई नवाचार किए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कर्मियों द्वारा घरों के बाहर रंगोली और स्लोगन लिखकर मतदान का संदेश फैलाया जा रहा है. “पहले मतदान, फिर जलपान”, “मेरा वोट, मेरा अधिकार” जैसे नारों से वातावरण मतमय बन गया है.आशा फैसिलिटेटर और बीएचएम के मार्गदर्शन में सभी पंचायतों में रैली, नुक्कड़ सभा और पोस्टर अभियान चलाया जा रहा है. समुदाय के हर वर्ग को शामिल करने की कोशिश की जा रही है ताकि मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके. जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है. स्वास्थ्य कर्मी समाज में विश्वसनीय संदेशवाहक की भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनकी भागीदारी से मतदाता जागरूकता अभियान को और गति मिल रही है.” उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से आह्वान किया कि वे मतदान दिवस पर अधिक से अधिक लोगों को बूथ तक पहुंचाने में सहयोग करें. सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा, “आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव की वाहक भी हैं. उनका उत्साह और सेवा भावना इस मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाएगा. उन्होंने बताया कि सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर जागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी हैं और समुदाय में हर घर तक संदेश पहुँचाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन