ग्वालटोली में स्वच्छता का संदेश, ग्रामीणों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में. मौजूद अधिकारी और ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्वालटोली में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान-2026 के तहत एक महत्वपूर्ण सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई.

विज्ञापन

ठाकुरगंज : ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छैतल के ग्वालटोली में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआरडीए के निदेशक ने की. इस दौरान जिला सलाहकार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

विज्ञापन

शौचालय के नियमित उपयोग पर दिया जोर

कार्यक्रम में ग्रामीणों को व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए शौचालय का निर्माण और उसका नियमित उपयोग जरूरी है. ग्रामीणों से घर के साथ-साथ गली-मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई रखने की अपील की गयी.

स्वच्छता को बताया सामूहिक जिम्मेदारी

बैठक में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के उद्देश्यों, कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है. इसे सफल बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है.

ग्रामीणों से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की गयी. कार्यक्रम में अभियान से जुड़ी गतिविधियों में ग्रामीणों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन