राजकीय सम्मान पाने वाले शहजाद अनवर के सम्मान में पहुंचा संघ, शाल-पुष्पगुच्छ से किया अभिनंदन
राजकीय सम्मान पाने वाले शिक्षक का अभिनंदन करते शाहनवाज राही एवं उनकी टीम | Prabhat Khabar Network
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, किशनगंज ने राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक मो. शहजाद अनवर राजा का उनके आवास पर भव्य अभिनंदन किया. शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को सराहा गया.
किशनगंज : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, किशनगंज की ओर से बिहार सरकार के राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक मो. शहजाद अनवर राजा का उनके आवास पर पहुंचकर अभिनंदन किया गया. संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई.
ज्ञात हो कि मो. शहजाद अनवर राजा को शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को पटना में आयोजित समारोह में बिहार सरकार की ओर से राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया था. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और शिक्षण गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया.
शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है सम्मान
इस अवसर पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मो. शाहनवाज राही ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मो. शहजाद अनवर को मिला सम्मान जिले के अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायी है. ऐसे सम्मान से शिक्षकों में बेहतर कार्य करने का उत्साह बढ़ता है.
जिला महासचिव अरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मान मिलना पूरे शिक्षक समाज के लिए गौरव की बात है. जिला प्रवक्ता मो. इन्हेसार राही ने भी मो. शहजाद अनवर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई
अभिनंदन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राज कुमार दास, कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष मो. गुलाम रब्बानी, महासचिव अर्जुन लाल मांझी, ठाकुरगंज प्रखंड कोषाध्यक्ष मो. नाहिद रजा और मो. रिजवान अख्तर सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे. उपस्थित शिक्षकों ने मो. शहजाद अनवर को सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे किशनगंज के लिए गौरव का विषय बताया.
यह भी पढ़ें :फाटक बंद, सड़क जाम : बढ़ते रेल परिचालन के बीच ठाकुरगंज को अब भी ओवरब्रिज का इंतजार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए