डा दिलीप जायसवाल की ताजपोशी में भाग लेने भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था पटना रवाना

Updated at : 03 Mar 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
डा दिलीप जायसवाल की ताजपोशी में भाग लेने भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था पटना रवाना

डा दिलीप जायसवाल की ताजपोशी में भाग लेने भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था पटना रवाना

विज्ञापन

पोठिया. बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में डा दिलीप कुमार जायसवाल की ताजपोशी मंगलवार को पटना में होगी. बापू सभागार में होने वाली प्रदेश परिषद की बैठक में पार्टी के वरीय नेताओं की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ जायसवाल को विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा. बैठक में पार्टी के प्रदेश, जिला से लेकर मंडल स्तर के 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसी कड़ी के तहत सोमवार शाम बस के माध्यम से पोठिया प्रखंड से भी 35 कार्यकर्ताओं का जत्था भाजपा नेता सह 20 सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय के नेतृत्व में पटना के लिए रवाना हुआ. पार्टी नेता संजय उपाध्याय से मिली जानकारी के अनुसार चार मार्च को प्रदेश परिषद के तहत बापू सभागार में होने वाली बैठक में प्रदेश भाजपा परिषद के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे. बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश भी शामिल होंगे. बैठक में मंडल, प्रखंड व जिला स्तरीय बनी कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य शामिल होंगे. चूंकि प्रदेश परिषद की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है. इसके लिए राष्ट्रीय परिषद का गठन होना है. बिहार भाजपा से राष्ट्रीय परिषद में 60 सदस्यों को शामिल किया जाएगा जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में भूमिका निभाएंगे. पार्टी के 52 संगठन जिला में से अभी छह का निर्वाचन नहीं हो सका है. प्रदेश परिषद की बैठक में इन छहों जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन