बहादुरगंज में पुलिस का बड़ा एक्शन, 101 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित | Prabhat Khabar Network
बहादुरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक खटाल में छापेमारी कर 101 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है. इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Kishanganj Drug Bust: बहादुरगंज (किशनगंज). बहादुरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुराने ब्लॉक परिसर के समीप स्थित एक कथित खटाल में छापेमारी कर अवैध स्मैक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार मौके से 101 ग्राम स्मैक बरामद की गई है. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने ब्लॉक परिसर के समीप एक स्थान पर स्मैक तस्करी से जुड़े कुछ युवक जमा हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर छापा मारा. पुलिस को देखते ही आरोपियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
101 ग्राम स्मैक बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 101 ग्राम स्मैक बरामद की. पुलिस का मानना है कि यह खेप अवैध कारोबार के लिए लाई गई थी. बरामद स्मैक को जब्त कर जांच शुरू कर दी गयी है.
चार आरोपियों को भेजा गया जेल
बहादुरगंज के अपर थानाध्यक्ष रंजीत भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में किशनगंज मंडल कारा भेज दिया गया है.
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय अनरजीत कुमार, पिता जगदीश दास, निवासी मोहनपुर, थाना सिंघवाड़ा, जिला दरभंगा, 32 वर्षीय बीरबल कुमार, पिता तारणी प्रसाद साह, निवासी बिरनिया, बहादुरगंज, 24 वर्षीय महादेव यादव, पिता बिरेन्द्र यादव तथा 23 वर्षीय मोहित मंडल, पिता सागर मंडल, दोनों निवासी हरिनगर, बहादुरगंज के रूप में हुई है.
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
Kishanganj Drug Bust: पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी. मामले में अन्य संभावित तस्करों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










