नशे में धुत चार शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नशे में धुत चार शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

किशनगंज. सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि शहर के मोतीबाग रोड से शराब पीने के आरोप में कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बहादुरगंज महादेवदिग्घी के फैसल, कोचाधामन थाना क्षेत्र के गोरामनी के अबरार, कोचाधामन थाना क्षेत्र के नेहाल व बंगाल के कालियाचक मालदा के रफूल शामिल है. जानकारी के अनुसार सदर थाना की पुलिस रात्रि गश्ती में थी. तभी कुछ युवक कार से मोतीबाग सड़क से गुजर रहे थे. कार को रुकवाकर तलाशी ली गयी. पुलिस को युवकों के शराब पीने की आशंका हुई. आशंका होने पर कार पर सवार चारों युवकों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. पकड़े गए युवकों को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन