पूर्व उप प्रमुख स्नेह लता देवी के पति के असामयिक निधन से शोक की लहर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2024 10:54 PM
कोचाधामन प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख स्नेह लता देवी के पति सह सामाजिक कार्यकर्ता महेश साह का सोमवार की देर शाम दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया.
कोचाधामन. कोचाधामन प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख स्नेह लता देवी के पति सह सामाजिक कार्यकर्ता महेश साह का सोमवार की देर शाम दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे पिछले कई सालों से लीवर की बीमारी से ग्रस्त थे. उनका इस सप्ताह में लीवर ट्रांसप्लांट होना था. उनके निधन की खबर सुनते ही उनके गांव शाहपुर में मातम पसर गया.शव को एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से घर लाया जा रहा है.वे अपने पीछे एक पुत्र तथा तीन पुत्रियां छोड़ गए है. महेश साह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे. वे राजनीति में भी सक्रिय थे.वह जदयू में जिला महासचिव के पद पर भी रह चुके है. वर्ष 2001 में क्षेत्र संख्या नौ से जिला परिषद का चुनाव भी लड़े थे. कुछ वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे. उनके निधन पर विधायक हाजी इजहार असफी, अमौर विधायक अख्तरुल ईमान,पूर्व विधायक मुजाहिद आलम, प्रमुख निशात प्रवीन,उप प्रमुख समदानी बेगम भारती पूर्व प्रमुख सादिक अंजूम,पूर्व प्रमुख दयानंद मंडल प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष शाहबाज आलम मुखिया तनवीर आलम, हिम्मत नगर पंचायत के मुखिया पुष्पा देवी, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सादिक समदानी, शाहिद आलम, पूर्व मुखिया दिलिप मंडल, मुस्बिर आलम बाबू आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










