कोचाधामन थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण में विधानसभा सभा चुनाव सम्पन्न करवाये जाने को लेकर मंगलवार की शाम कोचाधामन थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया
किशनगंज शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण में विधानसभा सभा चुनाव सम्पन्न करवाये जाने को लेकर मंगलवार की शाम कोचाधामन थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. इन दिनों लगातार एरिया डोमिनेशन को लेकर पुलिस गश्त लगा रही है. इसी कड़ी में मंगलवार की शाम को कोचाधामन थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया, जिसमें ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजा, कोचाधामन थाना की पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल थे जिसमें लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की जा रही थी. साथ ही भ्रामक खबरों व अफ़वाह पर ध्यान न दिए जाने की भी अपील की जा रही थी. एसपी सागर कुमार ने बताया कि जिले में अर्द्धसैनिक बलों की कमानियों को चिन्हित स्थलों में तैनात किया जा रहा है. अर्द्धसैनिक बलों के जवानों व पुलिस के जवानों के साथ एरिया में किया. एसपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व जिले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से हर संभव प्रक्रिया की जा रही है. इसी के तहत जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




