ePaper

विधान सभा चुनाव को ले विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च

Updated at : 31 Oct 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव को ले विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च

फ्लैगमार्च में शामिल पुलिस कर्मी व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण में विधानसभा सभा चुनाव संपन्न करवाये जाने को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च के साथ एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है. गुरुवार की शाम को भी सदर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों,पोठिया, दिघलबैंक, गलगलिया, बंगाल से सटे थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. साथ ही एरिया डोमिनेशन भी किया गया जिसमें विभिन्न थाना की पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल थे. इस दौरान लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की जा रही थी. साथ ही भ्रामक खबरों व अफ़वाह पर ध्यान न दिए जाने की भी अपील की जा रही थी. फ्लैगमार्च में शामिल पुलिस कर्मी व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया गया. एसपी सागर कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाए जाने को लेकर किशनगंज पुलिस के द्वारा हर स्तर पर तैयारियां की जा रही है. लगातार एरिया डोमिनेशन के साथ साथ फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है. जिले में अर्द्धसैनिक बलों की आठ कंपनी को चुनाव कार्य के लगाया गया है. अर्द्धसैनिक बलों के जवानों व पुलिस के जवानों के साथ एरिया में फ्लैग मार्च निकाल कर शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में मतदान करने की अपील की जा रही है. एसपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व जिले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से हर संभव प्रक्रिया की जा रही है. लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की जा रही है. साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अफवाह जैसे किसी तरह की खबरों से बचने की अपील की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन