अल्ट्रा बस खरीदने मामले में धोखाधड़ी को ले प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना में अल्ट्रा बस खरीद-बिक्री के एक मामले में कथित धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी मेजर सिंह के बयान पर दर्ज करायी गयी है

विज्ञापन

किशनगंज. सदर थाना में अल्ट्रा बस खरीद-बिक्री के एक मामले में कथित धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी मेजर सिंह के बयान पर दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2022 में असम के धुबरी से पीड़ित ने एक अल्ट्रा बस खरीदी थी जिसकी कीमत 10.70 लाख रुपये थी. सौदे में दो नामजद आरोपित व अन्य लोग शामिल थे. पीड़ित के अनुसार बस को किशनगंज लाने के बाद नामजद आरोपित उसे पूर्णिया ले गया और पिछले साढ़े तीन वर्षों से अपने कब्जे में रखे हुए हैं. इस दौरान बस का ट्रांसफर कराने के नाम पर कई बार एग्रीमेंट किये गये, लेकिन वाहन न तो पीड़ित के नाम हुआ और न ही उन्हें सौंपा गया. मामले में यह भी आरोप है कि आरोपित द्वारा चेक दिए, जो बाद में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए. वही इस मामले को लेकर पीड़िता द्वारा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई गई है. मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और जांच जारी है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन