ePaper

डोंकनदी से कटाव का दंश झेल रहे किसान, प्रशासन से रोकथाम की मांग

Updated at : 01 Feb 2026 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
डोंकनदी से कटाव का दंश झेल रहे किसान, प्रशासन से रोकथाम की मांग

भाजपा नेता सह जिला बीस सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय

विज्ञापन

पहाड़कट्टा डोंक नदी से लगातार हो रहे कटाव के कारण पोठिया प्रखंड के कई गांवों पर जमींदोज होने का खतरा बढ़ गया है. सारोगोरा पंचायत के करीब एक दर्जन गांव में डोंकनदी के कटाव से सैकड़ो एकड़ कृषि योग्य भूमि नदी में समा चुकी है. जिससें स्थानीय किसानों को आर्थिक क्षति पहुँच रही है. कटाव से सबसे ज्यादा खतरा सारोगोरा पंचायत के बेलगच्छी, बनबाड़ी, शेखपुरा आदिवासी टोला, शेखपूरा शेरशाहवादी टोला, बाखोनाला एवं बक्सा जैसे गांवों को है. रविवार को कटाव की समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख मो शाद मुबारक अली, भाजपा नेता सह जिला बीस सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय, सारोगोरा मुखिया प्रतिनिधि मो शमीम अख्तर ने जायजा लिया. प्रमुख मो शाद मुबारक अली ने कहा कि डोंक नदी में लगातार कटाव होने के कारण स्थानीय किसान पलायन को मजबूर हो रहे है. बक्सा गांव में बीते दस वर्षों में सैकड़ों एकड़ भूमि डोंक नदी में विलीन हो गई. लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इस दिशा में किसी प्रकार की पहल नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि शेखपुरा आदिवासी टोला भी डोंक नदी के चपेट में आ गया है. इस गांव के अधिकांश किसान चाय के हरि पत्ती की खेती करते है. जो खेत अब डोंक नदी के जद में आ गया है और स्थानीय लोगों के घर व आवागमन के लिए बनी सड़क पर भी खतरा मंडरा रहा है. वहीं भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने कहा कि लोग कड़ी मेहनत और खून पसीने की कमाई से एक आशियाना बनाते है और बड़ी मुश्किल से कुछ खेती योग्य भूमि खरीद कर अर्जित करते है. लेकिन वही घर और जमीन यदि डोंक नदी के कटाव की भेंट चढ़ जाये तो किसानों को बड़ा कष्ट पहुंचता है. सारोगोरा पंचायत का एक दर्जन गांव डोंक नदी की तट पर बसा है. उन्होंने जिला प्रशासन से इस पंचायत में कटाव के रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. आगे उन्होंने यह भी बताया है कि यहां के किसानों की समस्याओं एवं डोंक नदी से प्रति वर्ष हो रहे कटाव मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है. मुखिया प्रतिनिधि मो शमीम अख्तर ने बताया कि सारोगोरा पंचायत का कई वार्ड डोंक नदी के किनारे अवस्थित है और जहां प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पक्की सड़क, पुल-पुलिया आदि भी बना हुआ है. कटाव रोधी कार्य यदि शीघ्र नहीं किया गया तो भविष्य में सरकारी भवन सहित यहां की सड़के डोंक नदी की धार में बह जायेगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन