कृषि उत्पादन बाजार समिति में ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्री का होगा वितरण
Updated at : 08 Nov 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सुचारू व पारदर्शी संचालन को लेकर शनिवार को स्थानीय कृषि उत्पादन बाजार समिति में जोनल दंडाधिकारी सह सेक्टर पदाधिकारियों व संबद्ध पुलिस पदाधिकारियों का मॉक ड्रिल हुआ
विज्ञापन
किशनगंज.
विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सुचारू व पारदर्शी संचालन को लेकर शनिवार को स्थानीय कृषि उत्पादन बाजार समिति में जोनल दंडाधिकारी सह सेक्टर पदाधिकारियों व संबद्ध पुलिस पदाधिकारियों का मॉक ड्रिल हुआ. इस अवसर पर पुलिस प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी विशाल राज व पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मॉक ड्रिल के दौरान मतदान कार्यों में पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था व लॉजिस्टिक समन्वय से संबंधित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. जिले में नियुक्त सभी मतदान कर्मियों को रविवार को प्रातः आठ बजे से कृषि उत्पादन बाजार समिति किशनगंज में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा. नियुक्ति पत्र वितरण के लिए बाजार समिति परिसर में क्रमशः एक से आठ टेबल तक विधानसभा-वार व्यवस्था की गई है, ताकि प्रत्येक विधानसभा के मतदान कर्मियों को सुव्यवस्थित ढंग से नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया जा सके. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के उपरांत प्रेसाइडिंग ऑफिसर एवं प्रथम पोलिंग ऑफिसर को मतदान कार्य से संबंधित आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाएगी. इसके अतिरिक्त 10 नवम्बर 2025 को कृषि उत्पादन बाजार समिति, किशनगंज में चारों विधानसभाओं के मतदान दलों को ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री विधानसभा-वार वितरण किया जायेगा. इसके पश्चात सभी मतदान दल अपने आवंटित वाहनों के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे.मॉक ड्रिल में निर्वाची पदाधिकारी 53-ठाकुरगंज सह डीडीसी प्रदीप कुमार झा, 55-कोचाधामन सह एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, 54- किशनगंज सह एसडीओ अनिकेत कुमार, 52-बहादुरगंज सह डीसीएलआर शिवशंकर पासवान, वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती सुनीता कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती परवीन जहां सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




