ePaper

निर्वाचन को लेकर मॉनिटरिंग व समीक्षा करें सुनिश्चित: डीएम

Updated at : 11 Oct 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
निर्वाचन को लेकर मॉनिटरिंग व समीक्षा करें सुनिश्चित: डीएम

निर्वाचन की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश

विज्ञापन

-निर्वाचन की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश -ईवीएम का संचालन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने का -प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से प्रतिभागियों को कराया गया अवगत किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय में विधान सभा आम निर्वाचन को लेकर बैठक की गयी. चुनाव के सफल संचालन को लेकर सभी कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में डीएम के द्वारा सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कोषांगों की कार्यप्रगति की प्रतिदिन मॉनिटरिंग एवं समीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सकें. निर्वाचन सामग्री प्राप्ति के उपरांत संबंधित चेकलिस्ट के अनुसार सभी सामग्रियों का मिलान एवं सत्यापन अनिवार्य रूप से किए जाने का निर्देश दिया गया. प्रशिक्षण कोषांग को यह निर्देश दिया गया कि सेक्टर पदाधिकारी एवं प्रिसाइडिंग ऑफिसरों को फार्म 17 ए, फार्म 17 सी तथा पोलिंग स्टेशन ले आउट से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाए. साथ ही, प्रशिक्षण सत्रों के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत सभी नवीनतम दिशा-निर्देशों से प्रतिभागियों को अवगत कराया जाए. ईटीपीबीएस कोषांग को निर्देश दिया गया कि फोरम 2 एवं फोरम 2 ए का निस्तारण शीघ्रता से पूर्ण किया जाए. वाहन कोषांग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि सभी प्रखंडों से समन्वय स्थापित कर पोलिंग दिवस से कम-से-कम तीन दिवस पूर्व तक आवश्यक वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें. ईवीएम कोषांग को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि ईवीएम का मूवमेंट केवल निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए तथा वेयरहाउस से किसी भी प्रकार का अनधिकृत मूवमेंट नहीं होना चाहिए. स्वीप कोषांग को प्रतिदिन पांच से छह जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा प्रत्येक आयोजन का वीडियो, फोटो एवं उपयुक्त कैप्शन सहित अभिलेखीय संधारण एवं प्रेषण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में कार्मिक कोषांग की नोडल पदाधिकारी सुनीता कुमारी, परिवहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह सहित सभी कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन