ePaper

ELECTION NEWS<bha>--</bha>-मतदान कर्मियों के स्वास्थ्य की होगी समुचित देखभाल, हर टीम को मिलेगी मेडिकल किट

Updated at : 02 Nov 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
ELECTION NEWS<bha>--</bha>-मतदान कर्मियों के स्वास्थ्य की होगी समुचित देखभाल, हर टीम को मिलेगी मेडिकल किट

ELECTION NEWS स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर मतदान कर्मी को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी,

विज्ञापन

-प्रत्येक बूथ पर स्वस्थ्य कर्मी रहेंगे सजग, जिला प्रशासन ने की ठोस तैयारी-चुनाव ड्यूटी में स्वास्थ्य सुरक्षा प्राथमिकता पर, हर मतदान कर्मी को मिलेगा मेडिकल सपोर्टकिशनगंजलोकतंत्र के इस महापर्व में जहां मतदाता अपनी भागीदारी निभाने जा रहे हैं, वहीं मतदान प्रक्रिया में लगे कर्मियों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी प्रशासन ने गंभीरता से ली है. लंबे समय तक ड्यूटी, बदलते मौसम और लगातार व्यस्तता के बीच किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस पहल की है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर मतदान कर्मी को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपना कार्य कर सकें.

बूथ स्तर पर रहेगी स्वास्थ्य सुरक्षा की व्यवस्था

मतदान कार्य में लगे कर्मियों को स्वस्थ और सक्षम बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल किट तैयार की है. यह किट जिला मुख्यालय स्थित सामग्री संग्रह केंद्र में रखी गई है, जिसे 10 नवंबर को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों को वितरित किया जाएगा. इसमें सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, और मामूली चोट के उपचार की दवाइयां शामिल हैं.सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने बताया कि मतदान कार्य के दौरान कर्मियों के स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है. हर मेडिकल किट में 10 से 12 आवश्यक दवाएं रखी गई हैं, जिनसे कर्मी मामूली बीमारी या थकान से राहत पा सकेंगे.

चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1503 मेडिकल किट तैयार

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 1366 बूथों के लिए कुल 1503 मेडिकल किट तैयार की गई हैं. इसमें 10 प्रतिशत अतिरिक्त किट भी रखी गई है ताकि किसी भी आकस्मिक आवश्यकता की स्थिति में तुरंत आपूर्ति की जा सके. सभी मेडिकल किट्स को सामग्री कोषांग को सुपुर्द कर दिया गया है, जिससे मतदान टीमों को प्रस्थान के समय ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.प्रत्येक पैकेट के साथ एक दवा-निर्देश पर्ची भी रखी गई है जिसमें यह बताया गया है कि कौन सी दवा कब और कितनी मात्रा में लेनी है. इससे मतदान कर्मियों को दवाइयों के सही उपयोग की जानकारी रहेगी.

आपात स्थिति में मिलेगी एम्बुलेंस और अस्पताल सुविधा

सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि अगर किसी कर्मी की तबीयत ज्यादा बिगड़ती है तो उसके लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था की गई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों में विशेष टीमें तैनात रहेंगी. साथ ही प्रत्येक स्तर पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कर्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके.

स्वास्थ्य कर्मी से ही होगा सफल मतदान – डीएम

जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि स्वस्थ कर्मी ही निष्पक्ष और सुचारू मतदान की गारंटी दे सकते हैं. इसीलिए हमने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह व्यवस्था की है कि हर मतदान टीम को मेडिकल किट मिले और जरूरत पड़ने पर उन्हें त्वरित चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध हो.उन्होंने यह भी कहा कि मतदान के दौरान कर्मियों की सुरक्षा और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी बूथों पर आवश्यक स्वास्थ्य संसाधन और एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर रहेंगे.

मतदान कर्मियों में उत्साह, मिला भरोसा का सहारा

मेडिकल किट वितरण की सूचना के बाद मतदान कर्मियों में उत्साह है. उनका कहना है कि प्रशासन की यह पहल न केवल आश्वस्त करने वाली है बल्कि उनके मनोबल को भी बढ़ाने वाली है. एक मतदान कर्मी ने कहा कि इस बार प्रशासन ने हमारी चिंता पहले ही कर ली है. मेडिकल किट मिलने से हमें भरोसा है कि किसी भी स्थिति में स्वास्थ्य सहयोग मिलेगा. जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मुनजिम ने कहा कि मतदान केवल एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का प्रतीक है. ऐसे में मतदान कर्मियों का स्वस्थ रहना उतना ही जरूरी है जितना मतदाता का मतदान करना. गया जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की यह पहल निश्चय ही चुनावी कार्य को सुरक्षित, व्यवस्थित और मानवीय बनाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन