ELECTION NEWS<bha>--</bha>टिकट नहीं मिलने से कई नेताओं ने धारण किया मौन व्रत

ELECTION NEWS प्रत्याशी की हार में ही अपनी जीत नजर आ रही है.
किशनगंज विधानसभा टिकट बंटने के बाद सक्रिय और खुद को उम्मीदवार मान कर चल रहे नेताजी की टिकट कटने से राजनीति में मौन काल आ गया है.प्रमुख दलों के कई प्रमुख नेता अचानक साइलेंट मोड पर चले गए हैं. खासकर वह नेता जो खुद का टिकट का दावेदार मान रहे थे. अब उनको लगता है कि पार्टी ने उनके सम्मान का तनिक ख्याल नहीं किया.अपने राजनीतिक भविष्य को जिंदा रखने के लिए अब उन्हें सार्वजनिक मौन ही उचित साधन लग रहा है.नाराज तो कम, लेकिन मायूस अधिक हैं. इसलिए नेताजी ””राजनीतिक मौन व्रत पर हैं. इसलिए वह सार्वजनिक तौर पर भले कोपभवन में हैं.इसलिए नेताजी लोग टिकट की घोषणा के बाद न तो पार्टी की गतिविधियों में दिख रहे हैं और इंटरनेट मीडिया की पोस्ट में. उनका मन ऐसा परिणाम चाहता है, जिसमें उनके लिए राजनीतिक गुंजाइश आज नहीं, तो कल ही सही,जिंदा रहे. इसलिए उन्हें अपने प्रत्याशी की हार में ही अपनी जीत नजर आ रही है.नाम नहीं छापने की शर्त पर एक नेताजी कहते हैं कि पार्टी ने दशकों से अपना जीवन लगा रहे कार्यकर्ता को अनदेखा कर टिकट वितरण किया है, तो ऐसा होना स्वभाविक है.टिकट वितरण के मसले पर एक-दूसरे का खुलकर विरोध करने वाले अब एक साथ आने में असहज तो महसूस करेंगे ही. आम जनता इस बात का इंतजार कर रही है कि मतगणना के बाद शायद नाराज नेताजी का मौन खत्म हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




