ePaper

ई रिक्शा से लाया जा रहा मादक पदार्थ जब्त

Updated at : 28 Oct 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
ई रिक्शा से लाया जा रहा मादक पदार्थ जब्त

एफएसटी टीम सोमवार को उक्त चेक पोस्ट में चेकिंग अभियान चला रही थी.

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के एमजीएम चेक पोस्ट के पास सोमवार को पुलिस ने एक ई रिक्शा से लाया जा रहा 68.10 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ व 500 एमएल देशी चूलाई शराब बरामद किया है. जप्त मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया व्यक्ति ओमप्रकाश दास तेघरीया कुम्हरार बस्ती का थाने वाला है. कार्रवाई एफएसटी टीम के द्वारा की गई. मामले में पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. एफएसटी टीम सोमवार को उक्त चेक पोस्ट में चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी बंगाल की ओर से आ रही एक ई रिक्शा चेक पोस्ट से गुजर रही थी. ई रिक्शा चालक को रुकने को इशारा किया गया लेकिन ई – रिक्शा चालक वाहन को तीव्र गति से दौड़ने लगा. टीम को आशंका हुई और चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. ईरिक्शा को रुकवा कर जांच की गई तो ईरिक्शा से 11 पुड़िया गांजा जैसा मादक पदार्थ जिसकी वजन 68. 10 बताई गई. साथ ही 500 एमएल देशी चूलाई शराब बरामद किया गया. पूछताछ करने पर पकड़ा गया आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. पुलिस यह पता लगा रही है कि मादक पदार्थ को किसके पास से लाया जा रहा था. किसके पास में इसकी डिलेवरी दी जाने वाली थी. पुलिस की जांच के बाद ही आगे खुलासा हो पाएगा. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन