रेलवे स्टेशन पर क्रशिंग मशीन का डीएम ने किया शुभारंभ

Updated at : 03 Mar 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर क्रशिंग मशीन का डीएम ने किया शुभारंभ

रेलवे स्टेशन पर क्रशिंग मशीन का डीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन

किशनगंज. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में स्वस्थ समाज स्वस्थ परिवार अंतर्गत प्लास्टिक क्रशिंग मशीन का उद्घाटन जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा किशनगंज रेलवे स्टेशन पर किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत के गायन से किया. स्थानीय महिला मंडल अध्यक्ष संतोष देवी दुग्गड ने डीएम विशाल राज एवं स्टेशन मैनेजर दीपक कुमार को शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया गया. इसके बाद डीएम श्री राज द्वारा प्लास्टिक क्रशिंग मशीन का उद्घाटन किया गया. डीएम ने प्लास्टिक क्रशिंग मशीन की यंत्र प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी ली. महिला मंडल की अध्यक्षा संतोष देवी दुग्गड ने प्लास्टिक क्रशिंग मशीन की कार्य प्रक्रिया का विवरण देकर बताया कि हमारे पर्यावरण और समाज के लिए कितना लाभदायक है इसके बारे में पूरी जानकारी दी. डीएम श्री राज ने मशीन में प्लास्टिक बॉटल्स की प्रक्रिया किस प्रकार की जाती है उसके बारे में भी उन्होंने जानकारी ली एवं उनसे निकले हुए खाद्य पदार्थ का उपयोग कैसे होगा, किस प्रकार होगा इसके बारे में भी जाना. मशीन की देखरेख को देखते हुए डीएम ने तेरापंथ महिला मंडल के समाज और पर्यावरण के संरक्षण के लिए किये जा रहे उनके प्रयास की प्रश्ंसा की. इस कार्यक्रम में नेपाल बिहार तेरापंथ सभा के अध्यक्ष चैन रूप दुग्गड, सभा अध्यक्ष विजय करण दफ्तरी, मंत्री कमल दफतरी, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष रोहित दफ्तरी, मंत्री दिलीप सेठियां, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के अध्यक्ष विनीत दफ्तरी, मंत्री उदित सेठियां ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शुभकामनाएं दी. महिला मंडल उपाध्यक्ष मंजु देवी दफतरी, मंत्री ममता दुग्गड, मीडिया प्रभारी स्वाति दफ्तरी एवं कार्यकारिणी सदस्य सुनीता कोठारी, मनीषा लोढ़ा, निर्मला बोथरा, युवक परिषद के सदस्य एवं प्रोफेशनल फॉर्म के सदस्य भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. संतोष देवी दुग्गड ने डीएम विशाल राज एवं स्टेशन मास्टर दीपक कुमार का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन