बिहार दिवस कार्यक्रम की तैयारी को ले डीएम ने दिये दिशा-निर्देश

Updated at : 03 Mar 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस कार्यक्रम की तैयारी को ले डीएम ने दिये दिशा-निर्देश

बिहार दिवस कार्यक्रम की तैयारी को ले डीएम ने दिये दिशा-निर्देश

विज्ञापन

किशनगंज. जिले में बिहार दिवस 2025 के भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें बिहार दिवस के आयोजन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा और समीक्षा की. बैठक में प्रभात फेरी, वाद-विवाद, परिचर्चा, निबंध लेखन, चित्रकला, खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडिकल टीम सभी सरकारी भवनों व कार्यालयों को सजाना, प्रखंड व पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने पर चर्चा की गयी. डीएम ने बिहार दिवस के आयोजन के लिए एक समिति बनाने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त, सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया. कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी प्रदर्शनी स्टॉल लगाने के साथ-साथ चेस और ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना बनाई गई. डीईओ ने बताया कि बिहार दिवस 2025 के अवसर पर सभी स्कूलों में प्रभात फेरी और बच्चों द्वारा रैली निकाली जाएगी. इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देशित कर दिया गया है. जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को कार्यक्रम स्थल पर अपनी टीम के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मो. जफर आलम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी -सह- ओएसडी कुंदन कुमार सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन