विश्व साइकिल दिवस पर दिव्यांग साइकिल रैली

विश्व साइकिल दिवस पर दिव्यांग साइकिल रैली
प्रतिनिधि, किशनगंज विश्व साइकिल दिवस पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में दिव्यांग साइकिल रैली का आयोजन किया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना था. रैली समाहरणालय परिसर, किशनगंज से प्रारंभ होकर बालिका उच्च विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी रविशंकर तिवारी, रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साह, जिला प्रबंधक बुनियादी केंद्र की पदाधिकारी नूरी बेगम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










