मुख्य सड़क पर एक सप्ताह से बह रहा नाला का गंदा पानी, आमलोग हलकान

Updated:
विज्ञापन
मुख्य सड़क पर एक सप्ताह से बह रहा नाला का गंदा पानी, आमलोग हलकान

नगर पंचायत के वार्ड 10 में सोनार पट्टी से मुख्य सड़क को जोड़ने वाले स्थल पर पिछले एक सप्ताह से नाली का गंदा पानी बह रहा है, जिससे आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. नगर पंचायत के वार्ड 10 में सोनार पट्टी से मुख्य सड़क को जोड़ने वाले स्थल पर पिछले एक सप्ताह से नाली का गंदा पानी बह रहा है, जिससे आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. बताते चले कि इस सड़क से होकर बड़े और भारी वाहन का आवागमन होता है. इस बाबत सोनारपट्टी के निवासी मन्नू साह, मंतु गुप्ता ने बताया कि मुख्य सड़क पर मौजूद इस सड़क पर सड़कों पर जल निकासी से काफी दिक्कत हो रही है. स्थानीय वार्ड पार्षद अमित सिन्हा ने बताया कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण पीडब्लूडी की सड़क पर मौजूद इस नाली का कलवर्ट टूट गया है. उन्होंने बताया कि इस नाली पर मौजूद कलवर्ट के पुनः निर्माण के लिए पीडब्लूडी से अनुरोध किया गया है, जहां से जांचों परांत निर्माण की बात कही गई है. ऐसे में नगर पंचायत के अभियंता द्वारा भी वैकल्पिक रूप से जल निकासी का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही समस्या का निवारण होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन