रेल पटरी पार कर दंड प्रणाम करती घाट पर पहुंची श्रद्धालु

दंड प्रणाम कर घाट पहुंचने वाले लोगो को काफी सहूलियत होती थी
ठाकुरगंज छठ के दौरान दंड प्रणाम का अपना महत्व है, इस दौरान कुछ छठ व्रती कई कड़े नियमों का पालन करते हुए अपने घरों से छठ घाट तक पैदल आते है परन्तु ठाकुरगंज शहर को दो हिस्सों में बाटने वाली रेल लाइन को पार करने के दौरान इन छठ व्रतियो को कई तकलीफों का सामना करना पड़ा . बताते चले पूर्व के वर्षों में रेल पटरियों पर छठ के दिन तिरपाल बिछा दी जाती थी. जिससे दंड प्रणाम कर घाट पहुंचने वाले लोगो को काफी सहूलियत होती थी परंतु जब सोमवार की संध्या और मंगलवार को सुबह के अर्घ्य देने व्रती दंड प्रणाम करते गुजरे उस समय किसी ने इसकी सुधि न ली. जिसके कारण दंड प्रणाम कर घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी तकलीफ उठानी पड़ी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




