दो थानाध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति व अन्य कई स्थानांतरित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 8:09 PM
सपी सागर कुमार ने दो थाने में नये थानाध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति की है. साथ ही बेहतर विधि व्यवस्था के मद्देनजर कई पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है.
किशनगंज.एसपी सागर कुमार ने दो थाने में नये थानाध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति की है. साथ ही बेहतर विधि व्यवस्था के मद्देनजर कई पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक संजय पांडेय को बहादुरगंज सर्किल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है, पुलिस निरीक्षक मिथलेश कुमार राय को कोचाधामन थाना से साइबर थाना, प्रोवेशनर अवर निरीक्षक अमित कुमार को पुलिस केंद्र से साइबर थाना, प्रोवेशनर अवर निरीक्षक राजू कुमार को साइबर थाना, धनजी कुमार को टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष से गरवनडांगा का थानाध्यक्ष, अवर निरीक्षक दूधनाथ सिंह को पुलिस लाइन, अवर निरीक्षक राजू उर्फ जितेंद्र को छतरगाछ का पिकेट प्रभारी व अवर निरीक्षक महेश पूर्वे को कोचाधामन थाने में अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है. एसपी ने इन्हें अविलंब नए स्थान में योगदान देने का निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










